अयोध्या के बस्ती जिले के पांच युवक एक किशोर का जन्मदिन मनाने के बाद मंगलवार को लक्ष्मण घाट पर सरयू नदी में स्नान करने पहुंचे। इसी दौरान बड़ा हादसा(Ayodhya Tragic Accident) हो गया। नहाते समय अभिषेक कुमार सोनी, अमित गुप्ता और राज गुप्ता गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गए और डूब गए।
तलाशी में जुटी SDRF की टीम
घटना के वक्त घाट पर मौजूद जल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो अन्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिनमें अमरोहा के रहने वाले लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही SDRF और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्नान के दौरान सभी युवक अचानक तेज धारा में फंस गए। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों युवक और भी गहरे पानी की ओर चले गए जिससे स्थिति और बिगड़ गई और वे बाहर नहीं निकल सके।
गोताखोरों की ली जा रही मदद
लापता युवक बस्ती के पुरानी बस्ती क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे के बाद घाट पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन के मुताबिक, SDRF और जल पुलिस की टीमों द्वारा युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
गोताखोरों की मदद से नदी के गहरे हिस्सों में लगातार तलाश की जा रही है। मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल तैनात हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सरयू में स्नान के दौरान सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें।
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए भारत-इंडोनेशिया संबंधों में एक "सुनहरा अध्याय" बताया। इस कार्यक्रम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो...