अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट(Amritsar Airport) पर सुरक्षा एजेंसियों ने सोने की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में सोना जब्त कर एक महिला समेत तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की संयुक्त टीम ने यात्रियों की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की और जांच के दौरान ये सामने आया कि कुछ यात्री सोने को बेहद चालाकी से छिपाकर ला रहे थे किसी ने इसे पेस्ट के रूप में अपने जूतों में रखा था तो किसी ने सोने को कड़े और चेन के रूप में छिपाकर पहन रखा था।
तीन अलग-अलग मामलों बरामद हुआ सोना
-
पहले मामले में शारजाह से आई एक फ्लाइट के यात्री की तलाशी के दौरान जूतों में छिपाया गया करीब 174 ग्राम सोना बरामद हुआ जिसमें शुद्ध सोने की मात्रा लगभग 150 ग्राम पाई गई। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी गई है।
-
दूसरे मामले में एक महिला यात्री से पेस्ट के रूप में छिपाया गया लगभग 114 ग्राम सोना जब्त किया गया है। जांच के बाद इसमें शुद्ध सोने की मात्रा करीब 90 ग्राम निकली, जिसकी कीमत भी लाखों रुपये में बताई गई।
-
तीसरे मामले में मेलबर्न से कुआलालंपुर होते हुए आए एक यात्री से 24 कैरेट सोने के दो कड़े और एक चेन बरामद की गई, जिनका कुल वजन लगभग 484 ग्राम था। इसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

