HomeBreaking News'शर्म करो...', आलिया भट्ट ने की पाकिस्तानी ब्रांड के लिए मॉडलिंग? कंगाल...

‘शर्म करो…’, आलिया भट्ट ने की पाकिस्तानी ब्रांड के लिए मॉडलिंग? कंगाल देश का सच जान बुरी तरह भड़की पब्लिक, सुनाई खरी-खरी

Alia Bhatt AI Photo: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पाकिस्तान में इतना नाम है कि, उनके नकली फोटोज का इस्तेमाल कर एक पाकिस्तानी ब्रांड अपना नाम बना रहा है। AI की फर्जी तस्वीरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रांड अपना प्रमोशन करने में लगा हुआ है। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे भ्रामक और अनैतिक मार्केटिंग बताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

पाकिस्तान के ‘Wajayesha Official’ नाम के ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सलवार-सूट के प्रमोशन के लिए कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में AI तकनीक का उपयोग कर आलिया भट्ट का चेहरा जोड़ा गया था, जिन्हें देखकर ऐसा लग हो रहा था कि मानो एक्ट्रेस ने खुद ही इस ब्रांड के कपड़े पहन रखे हों।

 कैप्शन में भी किया नाम का इस्तेमाल

बेशर्मी की हदें तो उस समय पार हो गईं जब इस ब्रांड ने न सिर्फ तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया, बल्कि कैप्शन में भी आलिया भट्ट का नाम लिखते हुए यह दावा किया कि उन्हें उनका ‘प्योर शीशा सिल्क कलेक्शन’ पसंद आया है। ब्रांड की इस हरकत ने मामले को और तूल दे दिया, क्योंकि इसके पीछे कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गुस्से से भड़के फैंस

तस्वीरें वायरल होते ही, आलिया भट्ट के फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखने लगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ब्रांड को जमकर ट्रोल किया और इसे घटिया मार्केटिंग बताया। कई लोगों ने इसे सेलिब्रिटी की पहचान का गलत इस्तेमाल और धोखाधड़ी भी कहा है।

AI के गलत इस्तेमाल पर उठे सवाल

मामला सामने आने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल को लेकर भी बहस तेज हो गई है। यूजर्स का कहना है कि इस तरह की तकनीक का बिना अनुमति उपयोग करना खतरनाक है और इससे लोगों को भ्रमित किया जा सकता है।

ग्लोबल स्टार हैं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट न केवल भारत में फेमस हैं, बल्कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं। ऐसे में उनके नाम और चेहरे का इस तरह उपयोग करना उनकी छवि और अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला माना जा रहा है।

ब्रांड की नीयत पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि ब्रांड ने अपने देश की मॉडल्स या अभिनेत्रियों की बजाय आलिया भट्ट का सहारा क्यों लिया। इससे यह संकेत मिलता है कि ब्रांड लोकप्रियता हासिल करने के लिए बाहरी चेहरे का उपयोग कर रहा है। फिलहाल इस मामले में एक्ट्रेस या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, इस तरह के मामलों में कानूनी कार्रवाई की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Read More:

हिमाचल में भीषण सड़क हादसा, मंडी के करसोग मार्ग पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments