HomeBreaking Newsअजित पवार के घर खुशी का मौका, बेटे पार्थ की कायनात से...

अजित पवार के घर खुशी का मौका, बेटे पार्थ की कायनात से हुई सगाई, समारोह में पहुंचे कई बड़े चेहरे

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार(Ajit Pawar) और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बेटे तथा राज्यसभा सांसद पार्थ पवार की सगाई बुधवार 29 जुलाई को पुणे में कायनात दारा के साथ हुई। सगाई समारोह का शुभ समय शाम करीब 6:30 बजे रखा गया था। कार्यक्रम में परिवार के करीबी लोगों और चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था। पार्थ पवार और कायनात दारा की सगाई का आयोजन पुणे के येरवडा स्थित होटल द रिट्ज-कार्लटन में किया गया।

इस खास मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कई विधायक और नेता मौजूद रहे। पार्टी के सभी 40 विधायकों के अलावा सांसद सुनील तटकरे सहित अन्य दलों के कई सांसद भी समारोह में शामिल हुए। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मोहित कंबोज समेत कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। वरिष्ठ नेता शरद पवार की मौजूदगी भी इस कार्यक्रम में रही। जानकारी के मुताबिक पार्थ पवार और कायनात दारा की शादी अगले साल 27 फरवरी को बारामती में आयोजित की जाएगी।

मुश्किल समय के बाद परिवार में लौटी खुशियां

अजित पवार के निधन के बाद पवार परिवार के लिए यह पहला बड़ा पारिवारिक आयोजन माना जा रहा है। परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक, शादी को लेकर कुछ सवाल उठे थे लेकिन धार्मिक मार्गदर्शन लेने के बाद सगाई का फैसला किया गया।

कौन हैं कायनात दारा?

पार्थ पवार की होने वाली पत्नी कायनात दारा रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़ी हैं। वह मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहती हैं। कायनात ने नई दिल्ली के द ब्रिटिश स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वह पंजाबी-हिंदू परिवार से आती हैं।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र सरकार का किसानों के हित में बड़ा फैसला, 32 लाख अन्नदाताओं का…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments