HomeBreaking Newsवाराणसी के आसमान में दिखेगा वायुसेना का शौर्य! फाइटर जेट्स की गर्जना...

वाराणसी के आसमान में दिखेगा वायुसेना का शौर्य! फाइटर जेट्स की गर्जना से गूंजेगी काशी…

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय वायुसेना(Air Force) की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर पहली बार ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो आयोजित किया जा रहा है। 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आयोजन से पहले सोमवार को नमो घाट से सामने घाट तक लड़ाकू विमानों ने अभ्यास उड़ानें भरीं और आसमान में शानदार करतब दिखाए।

गंगा के किनारे विमानों की गर्जना सुनकर बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए जुटे। कई लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। नमो घाट से अस्सी घाट तक आसमान में उड़ते विमानों को देखकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आया।

राफेल से तेजस तक दिखेगी विमानों की ताकत

इस एयर शो में भारतीय वायुसेना के कई प्रमुख लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे। इनमें राफेल, तेजस और सुखोई-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमान शामिल हैं। इसके अलावा सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम भी अपने हवाई करतबों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

कार्यक्रम में प्रचंड हेलीकॉप्टर के साथ आईएल-76, आईएल-78, सी-295 और एएन-32 जैसे विमान भी प्रदर्शन का हिस्सा होंगे। गंगा की लहरों और काशी के ऐतिहासिक घाटों के ऊपर होने वाला यह आयोजन शहर के लिए एक खास अनुभव होगा।

तिरंगे के रंगों से सजेगा आसमान

एयर शो का एक प्रमुख आकर्षण विमानों से निकलने वाले केसरिया, सफेद और हरे रंग के धुएं की लकीरें होंगी। आसमान में तिरंगे के रंगों का यह नजारा भारतीय वायुसेना के कौशल और देश के गौरव को दर्शाएगा।

सुरक्षा और व्यवस्था के लिए खास तैयारी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां की हैं। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की देखरेख में व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई गई है। काशी में पहली बार आयोजित हो रहा यह एयर शो भारतीय वायुसेना की क्षमता और हवाई प्रदर्शन का शानदार नजारा पेश करने वाला है।

यह भी पढ़ें : विजयदशमी पर CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी अपील, बोले- पर्व मनाएं लेकिन…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments