HomeBreaking Newsछठ के लिए बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे...

छठ के लिए बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी, बॉडी काटकर निकाले गए फंसे लोग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे(Agra-Lucknow Expressway) के जीरो पॉइंट के पास तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे के समय बस में कुल 53 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है जबकि 22 घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।

जानकारी के मुताबिक, बस राजस्थान के भिवानी से बिहार के छपरा जिले की ओर जा रही थी। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे लखनऊ के पारा इलाके में एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क से नीचे उतरकर गहरी खंती में पलट गई। बस में सवार यात्रियों के बीच हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

चालक पर शराब पीकर बस चलाने का आरोप

हादसे के बाद बस में सवार कुछ यात्रियों ने चालक और परिचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यात्रियों का दावा है कि रास्ते में कई जगह बस रोककर दोनों ने शराब पी थी। उनका आरोप है कि चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से बस चला रहा था। इसी वजह से जीरो पॉइंट के पास बस बेकाबू होकर पलट गई। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव टीमें

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। डीसीपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राहत अभियान चलाया जा रहा है। बचावकर्मी बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में लगे हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दुर्घटना में कई लोगों की मौत की सूचना सामने आई है लेकिन मृतकों की वास्तविक संख्या और उनकी पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें : दिवाली के बाद पूजा की चौकी कब हटाएं? मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की मूर्तियों से लेकर कलश के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments