Abhishek Banerjee Attack Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में तपन माइती और आकाश भी शामिल हैं, जिन्हें घटना से जुड़े वीडियो में देखा गया था। मामले की जांच तेज कर दी गई है और सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे अभिषेक
जानकारी के मुताबिक अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने सोनारपुर पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की और हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
ममता बनर्जी ने बंगाल सरकार को घेरा
घटना के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने हमले के लिए बंगाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी को उचित चिकित्सा सुविधा मिलने से रोकने की कोशिश की जा रही थी। ममता बनर्जी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अस्पतालों और संबंधित अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं ताकि अभिषेक बनर्जी को भर्ती न किया जाए और उनका इलाज प्रभावित हो।
बंगाल सरकार ने आरोपों को किया खारिज
ममता बनर्जी के आरोपों पर बंगाल सरकार ने अपना रिएक्शन देते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पार्टी का कहना है कि टीएमसी राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।
मेडिकल जांच में क्या सामने आया?
हमले के बाद अभिषेक बनर्जी की कोलकाता स्थित बेल व्यू क्लिनिक में चिकित्सकीय जांच कराई गई। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 30 मई 2026 को हुई जांच में कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई। रिपोर्ट में केवल सीने पर हल्की चोट या ब्रूज का बताया है।
डॉक्टरों ने बताई सामान्य स्थिति
मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान अभिषेक बनर्जी पूरी तरह होश में थे, सतर्क थे और सामान्य रूप से बातचीत कर रहे थे। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया और स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं होने का दावा किया।
अस्पताल में भर्ती की जरूरत नहीं
डॉक्टरों ने अभिषेक बनर्जी को अस्पताल में भर्ती करने की जरुरत नहीं बताई। हालांकि एहतियात के तौर पर उन्हें नॉर्मल सलाइन, रिंगर्स लैक्टेट और दर्द निवारक दवाएं दी गईं। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।
Read More:

