आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) को अपना राष्ट्रीय संयोजक चुन लिया है। बुधवार को हुई पार्टी की नेशनल काउंसिल की वर्चुअल बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति बनी। बैठक में 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया। पार्टी ने इसी दौरान 23 सदस्यों वाली नई नेशनल एग्जिक्युटिव का भी गठन किया।
पंकज गुप्ता को पार्टी का नया नेशनल सेक्रेटरी बनाया गया है, जबकि एनडी गुप्ता नेशनल ट्रेजरर की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। AAP ने नई टीम को संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। पार्टी के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने केजरीवाल को दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगे की चुनौतियों के लिए तैयार है।
चुनावी चुनौतियों के बीच नेतृत्व बरकरार
पिछले कुछ वर्षों में AAP को कई चुनावों में राजनीतिक झटकों का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद केजरीवाल पार्टी के प्रमुख नेता और राष्ट्रीय स्तर पर उसका नेतृत्व करते रहे हैं। राजनीति में आने से पहले वह सामाजिक गतिविधियों से जुड़े थे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियानों में सक्रिय रहे।
AAP की नवगठित राष्ट्रीय परिषद द्वारा सर्वसम्मति से अरविंद केजरीवाल जी को फिर से राष्ट्रीय संयोजक चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके मार्गदर्शन में हम हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। pic.twitter.com/CyWr6LAW0t
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) September 9, 2026


[…] AAP की राष्ट्रीय परिषद बैठक में बड़ा फैस… […]