HomeBreaking Newsअयोध्या पहुंचे AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, रामलला के किए दर्शन, बोले- भगवान...

अयोध्या पहुंचे AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, रामलला के किए दर्शन, बोले- भगवान राम और बजरंगबली के दर्शन करना मेरा सौभाग्य

AAP Convener Arvind Kejriwal Visit Ayodhya: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सुबह 11:00 बजे रामलला के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उनके साथ सांसद संजय सिंह समेत पार्टी के कई विधायक भी मौजूद रहे।

हनुमानगढ़ी में किया पूजा-पाठ

रामलला के दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर भगवान राम और बजरंगबली के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

महंत धर्मदास से की मुलाकात

अयोध्या दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि विवाद के हिंदू पक्षकार रहे महंत धर्मदास से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राम मंदिर चढ़ावा गबन के मुद्दे पर चर्चा हुई।

चढ़ावा गबन मामले के बीच हुआ दौरा

दरअसल, अरविंद केजरीवाल का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला प्रदेश की राजनीति के केंद्र में है। एसआईटी की सिफारिश के बाद गुरुवार देर रात इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। जांच एजेंसियां आरोपियों की भूमिका, नकदी बरामदगी और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही हैं।

निष्पक्ष जांच की उठी मांग

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराई जाए तथा यदि जांच में किसी बड़े पदाधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी समान रूप से कार्रवाई की जाए।

Read More:

कौशाम्बी टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, LPG गैस टैंकर से उठा आग का भयानक गुब्बार, झुलसे 7 कर्मचारी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments