Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में पंचायती चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी, 20 अक्टूबर से हो...

पंजाब में पंचायती चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी, 20 अक्टूबर से हो सकते हैं पंचायत चुनाव !

पंजाब में पंचायत चुनाव करवाने के लिए आखिरकार पंजाब की मान सरकार ने फैसला ले लिया है. सरकार की तरफ से चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. चुनाव 20 अक्टूबर से पहले करवाए जाएंगे. पंचायत विभाग इस नोटिफिकेशन को स्टेट इलेक्शन कमीशन के पास भेजेगा. इलेक्शन कमीशन इसी हिसाब से पंचायतों के चुनाव का शेड्यूल जारी करेगा. माना जा रहा है कि 23 सितंबर के बाद चुनाव आचार संहिता लग सकती है. हालांकि नगर निगमों व नगर काउंसिलों के चुनाव इसके बाद होंगे.


सीएम मान ने दी फाइल को मंजूरी

सरकारी सूत्रों की माने तो चुनाव 13 अक्तूबर को हो सकते हैं. ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग की तरफ से गत दिनों पंचायत चुनाव के लिए फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी थी. जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है. राज्य सरकार के कानूनी व वैधानिक मामलों के विभाग के प्रमुख सचिव ने 16 सितंबर को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. वहीं, अब ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से प्रक्रिया शुरू किए जाने से साफ हो गया कि चुनाव 20 अक्तूबर से पहले होंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments