Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsपेरिस ओलंपिक से क्यों 'डिसक्वालीफाई' हुईं विनेश फोगाट? जानें पूरी खबर

पेरिस ओलंपिक से क्यों ‘डिसक्वालीफाई’ हुईं विनेश फोगाट? जानें पूरी खबर

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। महिला कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाने वाली विनेश फोगट को ‘अयोग्य’ घोषित कर दिया गया है। भारतीयों को विनेश से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी और उन्हें आज देर रात अपना स्वर्ण मैच खेलना था, लेकिन अब उन्हें ‘अयोग्य’ घोषित कर दिया गया है। लेकिन विनेश को ‘अयोग्य’ क्यों घोषित किया गया? आइए जानते हैं।

दरअसल, विनेश फोगट को अधिक वजन होने के कारण पेरिस ओलंपिक 2024 की कुश्ती प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। विनेश के अयोग्य घोषित होने के बाद यह साफ हो गया कि अब वह स्वर्ण पदक मैच नहीं खेलेंगी। विनेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक मैच के लिए क्वालीफाई किया था। विनेश के अयोग्य घोषित होने से करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया होगा।

शानदार प्रदर्शन करने वाली विनेश फोगट से स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही थी। अब उनके अयोग्य घोषित होने के बाद प्रशंसकों की यह उम्मीद टूट गई।

आपको बता दें कि विनेश को 12:30 बजे (08 अगस्त) फाइनल मुकाबला खेलना था। फाइनल मुकाबले में विनेश का मुकाबला यूनाइटेड स्टेट्स की सारा एन हिल्डेब्रांट से होना था।

100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित

बताया जा रहा है कि विनेश को महज 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वह 50 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल में हिस्सा ले रही थीं।

कुश्ती में भारत को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले 68 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला पहलवान निशा दहिया चोट के कारण पदक नहीं जीत सकी थीं। निशा को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। निशा को उत्तर कोरिया के सियोल गम में 10-8 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही निशा का ओलंपिक में सफर खत्म हो गया।

निशा शानदार खेल दिखा रही थीं। दूसरा हाफ शुरू होने तक वह 4-0 से आगे चल रही थीं। दूसरे हाफ में ही उनके कंधे में चोट लग गई। इसके बाद मैच के दौरान कई बार डॉक्टर मैदान पर आए। चोट के बावजूद निशा ने हार नहीं मानी और मैच पूरा किया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments