HomeBreaking Newsपहले छलके आंसू, फिर खोला राज! ईशा देओल ने नाम के साथ...

पहले छलके आंसू, फिर खोला राज! ईशा देओल ने नाम के साथ क्यों जोड़ा पिता धर्मेंद्र का नाम?

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल(Esha Deol) इन दिनों अपनी फिल्म ‘प्रताप’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह अमित साध के साथ नजर आई हैं। उन्होंने फिल्म में एसीपी प्रताप राणाडे की पत्नी पूनम का किरदार निभाया है। फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इन दिनों ईशा फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने नाम के साथ पिता धर्मेंद्र का नाम जोड़ने की वजह बताई। बातचीत के दौरान वह पिता को याद करते हुए भावुक भी हो गईं।

मोजो स्टोरी के कार्यक्रम ‘वी द वुमेन’ में पत्रकार बरखा दत्त ने ईशा से उनके नाम को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि अब वह सोशल मीडिया पर ईशा धर्मेंद्र देओल नाम से नजर आती हैं। क्या इसकी वजह माता-पिता की बड़ी पहचान से जुड़ी तुलना है? इस पर ईशा ने बताया कि फिल्मी दुनिया में कदम रखते ही उनकी तुलना अपने माता-पिता से होने लगी थी। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल थी। उनकी मां हेमा मालिनी ने भी पहले ही समझा दिया था कि इस तरह की तुलना आगे भी होती रहेगी। ईशा के मुताबिक, वह अपने माता-पिता की पहचान का सम्मान करती हैं लेकिन साथ ही अपनी अलग पहचान बनाना भी चाहती थीं।

फिल्मों से पहले इंटीरियर डिजाइनिंग में थी दिलचस्पी

ईशा ने बताया कि फिल्मों में आने से पहले वह इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने नीतू कोहली के साथ असिस्टेंट के रूप में काम भी किया था। उनका कहना था कि अगर उन्हें फिल्मों में आने का मौका नहीं मिलता तो वह इसी क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ातीं। वह हमेशा से काम करना और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती थीं।

पिता धर्मेंद्र को याद कर छलके आंसू

इंटरव्यू का सबसे भावुक पल तब आया जब ईशा से उनके जीवन के मुश्किल दौर के बारे में पूछा गया। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें रोने से रोका जाता था। लेकिन पिता धर्मेंद्र को खोने के बाद वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

ईशा ने कहा कि इस बार उन्होंने खुद को रोने दिया। जब उनसे पूछा गया कि वह इस दुख से कैसे बाहर निकल रही हैं तो उन्होंने साफ कहा कि वह अभी इस दर्द से गुजर रही हैं। उनकी यह बात पिता के प्रति उनके गहरे लगाव और भावनात्मक रिश्ते को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में खूनी वारदात, ईंट से कुचलकर युवक की हत्या…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments