Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsप्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप पर हमले की कड़ी निंदा की

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप पर हमले की कड़ी निंदा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की रविवार को कड़ी निंदा की और कहा कि राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे मित्र पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

https://x.com/narendramodi/status/1812315611940176344

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया में शनिवार को एक चुनावी रैली में हमला किया गया हालांकि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमलावर को मार गिराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments