Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली के आप विधायक और पूर्व मंत्री ने थामा BJP दामन

दिल्ली के आप विधायक और पूर्व मंत्री ने थामा BJP दामन

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक करतार सिंह तंवर और पूर्व विधायक राज कुमार आनंद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में विकास कार्य ठप हो गए हैं।

तंवर ने कहा कि विकास कार्यों के अभाव और पानी एवं स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के कारण दिल्ली ‘नरक’ में तब्दील हो गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले आनंद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दलितों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आनंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री थे। आबकारी मामले में आप संयोजक की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

पटेल नगर सीट से पूर्व विधायक आनंद के साथ उनकी पत्नी वीणा आनंद सहित कुछ अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में इन नेताओं ने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी का दामन थामा। सचदेवा और सिंह ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए दावा किया कि दिल्ली के लोग सत्तारूढ़ पार्टी के कथित भ्रष्टाचार और घोटालों से तंग आ चुके हैं और अब उसकी सरकार का अंत निकट है।

आप के दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और दूरदृष्टि की प्रशंसा की

तंवर ने कहा, ‘‘दिल्ली की हालत खराब है। एक पार्टी जो भ्रष्टाचार को खत्म करने के आंदोलन से पैदा हुई थी, वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments