Tuesday, March 3, 2026
Home Current News ऑस्ट्रिया में PM मोदी का भव्य स्वागत, ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने गाया वंदे...

ऑस्ट्रिया में PM मोदी का भव्य स्वागत, ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने गाया वंदे मातरम

Advertisement

रूस की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं जहां ऑस्ट्रिया के वियना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे।

होटल पहुंचने पर उन्होंने भारतीय प्रवासियों का अभिनंदन किया इसके साथ ही ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनका स्वागत करते हुए वंदे मातरम गाया।

पीएम मोदी ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने भारतीय लोगों से भी मुलाकात की। पीएम की यह यात्रा काफी अहम है।

पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे…. दोनों देशों के मध्य संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर भी चर्चा होगी। बता दें कि इसी साल भारत और ऑस्ट्रिया के मध्य कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं….