Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में 2 गुट के बीच हुई गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

पंजाब में 2 गुट के बीच हुई गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

पंजाब के गुरदासपुर जिले में 2 समूहों के बीच पुरानी रांजिश के चलते हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात बटाला के विठवान गांव की है। दोनों समूहों में कुल 13 लोग थे।

श्री हरगोबिंदपुर के गांव विठवान में पुरानी रंजिश को लेकर गोसाईं पर फायरिंग होने से एक गुट के बलजीत सिंह और शमशेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे गुट के करीब पांच लोग घायल हो गए। मामला दो गुटों के बीच कई साल पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।

फिलहाल श्री हरगोबिंदपुर मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, बटाला सिविल अस्पताल के डॉक्टर एकमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास गांव विठवान से दो मृतक और दो घायल आए हैं। ऐसा लग रहा है कि चारों को गोली लगी है। आगे की जांच के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। सिविल अस्पताल में फिलहाल मृतकों के परिजन कुछ नहीं कह रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments