Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsझारखंड में इमारत ढह जाने से 3 की मौत और 3 घायल

झारखंड में इमारत ढह जाने से 3 की मौत और 3 घायल

झारखंड के देवघर जिले में रविवार की सुबह एक इमारत ढह जाने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि देवघर के एक इलाके में सुबह करीब छह बजे दो मंजिला इमारत ढह गई थी। उन्होंने बताया कि मलबे में अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है और वहां राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

देवघर के ‘सिविल सर्जन’ रंजन सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकालकर यहां सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य का उपचार जारी है।”

बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएसफ) के एक दल को तैनात किया गया है।

देवघर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ऋत्विक श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”इमारत ढहने के बाद मलबे में अब भी कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है और घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है।”

उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के बाद मलबे से बाहर निकाले गए लोगों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे एनडीआरएफ के निरीक्षक रंधीर कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”मलबे में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments