Tuesday, March 3, 2026
Home Current News असम बाढ़: काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ का पानी बढ़ा

असम बाढ़: काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ का पानी बढ़ा

Advertisement

असम के दरांग जिले के कई गांवों के लोग मुसीबत में हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ का पानी शनिवार को भी बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 15 के किनारे बाढ़ से प्रभावित गांवों वालों ने कहा कि उनकी रोजमर्रे की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। मवेशियों के लिए पूरा खाना तक नहीं मिल रहा है।

ब्रह्मपुत्र नदी निमातीघाट, गुवाहाटी, गोलपारा और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियां बुरही दिहिंग, दिखौ, दिसांग, धनसिरी, जिया भराली और कोपिली भी खतरे के निशान से ऊपर हैं। बराक और उसकी सहायक नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।