HomeBreaking NewsPM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल हुए पूरे, दिल्ली के...

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल हुए पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, लिया भगवान का आशीर्वाद, कई नेताओं ने दी बधाई

PM Modi Completes 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में इस सफर की शुरुआत 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के साथ हुई थी।

गुजरात से दिल्ली तक पहुंचा सफर

नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार तीन बार जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने। 2019 और 2024 में भी उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए जनादेश मिला। इस तरह गुजरात से शुरू हुआ उनका सरकार प्रमुख के रूप में सफर 25 वर्ष पूरे होने के पड़ाव तक पहुंच गया है।

उपराष्ट्रपति ने ‘प्रधान सेवक’ के सफर को सराहा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी को 25 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान सेवक’ के रूप में मोदी की यात्रा ने समावेशी विकास की सोच को पूरे देश के मिशन में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस सफर की दिशा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ से तय हुई है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उपराष्ट्रपति ने इसे देश की सेवा के 25 साल पूरे होने का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। 

 

25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का जिक्र

सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए 25 करोड़ लोगों के अत्यधिक गरीबी से बाहर आने की बात कही। उन्होंने इसे इतिहास की बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दौरे के दौरान उन्हें भारत में हो रहे बदलाव दिखाई दिए हैं। बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल क्षेत्र में तेजी, बढ़ते अवसर और समावेशी विकास को उन्होंने इस बदलाव का हिस्सा बताया।

CM योगी ने बताया ‘असीम खुशी’ का अवसर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर को पूरे देश के लिए ‘असीम खुशी’ का अवसर बताया। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और भारत की पहचान, गौरव तथा सम्मान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार काम किया।

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का किया जिक्र

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के राष्ट्रीय सेवा के सफर में जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना लगातार दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन देशवासियों को विकसित, आत्मनिर्भर और मजबूत भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।

शिवराज सिंह ने दिन को बताया ऐतिहासिक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे होने के मौके को ‘अद्भुत, अभूतपूर्व, अकल्पनीय और ऐतिहासिक’ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी और अब विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के बड़े संकल्प तक पहुंच गई है।

‘साथ काम करना सौभाग्य की बात’

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की मेहनत, प्रयास, धैर्य और उत्साह को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ एक सहयोगी के तौर पर काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और उम्मीद जताई कि नरेंद्र मोदी इसी तरह देश का नेतृत्व करते हुए जनकल्याण और विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते रहेंगे।

राजनाथ सिंह ने बताया ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई मोदी की यात्रा राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण का पर्याय बन चुकी है। राजनाथ सिंह के मुताबिक इस पूरी यात्रा का मूल मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ रहा है।

जनकल्याण और विकास का किया जिक्र 

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों का विस्तार हुआ और करोड़ों लोगों को घर, पानी, शौचालय, गैस कनेक्शन तथा बैंकिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलीं। उन्होंने कहा कि भारत ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक सुशासन मजबूत हुआ है और आत्मनिर्भरता की दिशा में देश आगे बढ़ा है। युवाओं के लिए रोजगार, स्टार्टअप, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर बनने का भी उन्होंने जिक्र किया।

25 साल की यात्रा को बताया प्रेरणादायी

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा की यात्रा सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने इसे यात्रा का एक पड़ाव बताते हुए कहा कि यह पूर्ण विराम नहीं है। राजनाथ सिंह ने कामना की कि आने वाले वर्षों में भी मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ‘जनसेवा ही प्रभुसेवा’ के संकल्प के साथ नई ऊर्जा और समर्पण से राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Read More:

फेक प्रोफाइल, हुस्न का जाल और सीक्रेट कोडिंग! नेवी के 13 जवानों ने की पाकिस्तान के लिए जासूसी? काउंटर-इंटेलिजेंस ने 10 राज्‍यों में एक साथ मारा छापा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments