HomeBreaking Newsड्रग्स केस में विक्रम सिंह मजीठिया की SIT पेशी टली, पूछताछ के...

ड्रग्स केस में विक्रम सिंह मजीठिया की SIT पेशी टली, पूछताछ के लिए पहुंचे वकील, ₹6 हजार करोड़ से जुड़ा मामला

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया(Vikram Singh Majithia) ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए 5 अक्टूबर को SIT के सामने पेश नहीं होंगे। उन्हें जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा गया था लेकिन उनकी ओर से वकील SIT के पास पहुंचे हैं। यह मामला कथित तौर पर करीब 6 हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है।

इस मामले में बर्खास्त DSP जगदीश सिंह भोला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम दोनों से जुड़े पहलुओं को आमने-सामने रखकर पूछताछ कर सकती है। SIT पुराने बयानों के साथ-साथ कथित वित्तीय लेन-देन और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े संपर्कों की भी जांच कर रही है।

2021 में दर्ज हुई थी FIR

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 20 दिसंबर 2021 को NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। FIR में NDPS एक्ट की धारा 25, 27-A और 29 लगाई गई थीं। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई का आधार 2018 में सामने आई STF की रिपोर्ट थी। पुलिस ने आरोप लगाया था कि मजीठिया के कुछ ऐसे लोगों से संबंध थे जिन पर ड्रग तस्करी से जुड़े होने के आरोप थे।

2004 से 2014 की अवधि की जांच

FIR में कथित गतिविधियों की अवधि 2004 से 2014 के बीच बताई गई थी। जांच में जगदीश सिंह भोला, जगजीत सिंह चहल और मनिंदर सिंह औलख उर्फ बिट्टू औलख समेत अन्य लोगों के बयानों का भी उल्लेख किया गया। पंजाब सरकार ने अदालत में कहा था कि इन बयानों और अन्य सामग्री के आधार पर मजीठिया की भूमिका की जांच की जा रही है।

मजीठिया ने उठाए सवाल

मजीठिया ने मामले को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह NDPS का मामला है लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई रिकवरी नहीं की। हालांकि, पुलिस का कहना है कि ड्रग तस्करी के मामलों में पकड़े गए कई लोगों के बयान जांच का हिस्सा हैं। अगस्त 2022 में मजीठिया को इस मामले में जमानत मिली थी। फिलहाल SIT की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : रकुल प्रीत सिंह का IT रेड की खबरों पर फूटा गुस्सा, बोलीं- मेरे नाम पर कोई बेनामी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments