HomeBreaking Newsअमृतसर में बेखौफ बदमाश! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की दिनदहाड़े गोली...

अमृतसर में बेखौफ बदमाश! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू(Mad Sandhu) की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें गोली लगने के बाद मैड संधू सड़क पर गिरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े मिले। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों को लेकर जांच जारी है।

पॉडकास्ट में उठाते थे कई मुद्दे

मैड संधू को मधुसूदन नाम से भी जाना जाता था। वह पॉडकास्ट के जरिए मेकअप, फिल्म इंडस्ट्री और जेंडर से जुड़े विषयों पर अपनी राय रखते थे। इन मुद्दों को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। वह सार्वजनिक तौर पर यह बात कह चुके थे कि वह खुद को उसी रूप में स्वीकार करते हैं जैसा भगवान ने उन्हें बनाया है।

विदेश में बैठे गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें विदेश में बैठे कथित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जगतार तरनतारन के नाम से इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि मैड संधू युवाओं को गलत दिशा में प्रभावित कर रहे थे और उन्हें कार्यक्रमों में बुलाने वालों को भी धमकी दी गई।

हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए इन दावों की खुले तौर पर पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस की जांच के बाद ही हत्या के कारण और आरोपियों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : CM योगी आदित्यनाथ का भदोही में कार्यक्रम, 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments