HomeBreaking Newsभूकंप के झटकों से हिली धरती, इंडोनेशिया-म्यांमार के बाद त्रिपुरा और MP...

भूकंप के झटकों से हिली धरती, इंडोनेशिया-म्यांमार के बाद त्रिपुरा और MP में भी कंपन

शनिवार देर रात से रविवार सुबह के बीच इंडोनेशिया और म्यांमार के अलावा भारत के दो राज्यों में भी धरती हिली। राष्ट्रीय भूकंप(Earth shaken) विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह 5:07 बजे भूकंप आया। इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई जबकि भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था।

इससे पहले शनिवार यानी 3 अक्टूबर की रात 11:42 बजे म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई।

त्रिपुरा और मध्य प्रदेश में भी कंपन

भारत में भी इसी दौरान दो स्थानों पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया। त्रिपुरा के धलाई जिले में 4 अक्टूबर की रात 12:57 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन के करीब 30 किलोमीटर नीचे था।

इसके कुछ देर बाद मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भी धरती कांपी। यहां रात 1:16 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से लगभग 6 किलोमीटर नीचे बताई गई है।

NCS ने दर्ज किए भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र भूकंप से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखता है और इनके समय, तीव्रता तथा गहराई से जुड़ी जानकारी दर्ज करता है। अलग-अलग स्थानों पर आए इन झटकों की तीव्रता में अंतर रहा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया में आया भूकंप इन घटनाओं में सबसे अधिक तीव्रता वाला था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments