Elon Musk Breakup with Shivon Zilis: टेस्ला के मालिक एलन मस्क और भारतीय मूल की न्यूरालिंक एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस का रिश्ता खत्म हो गया है। जिलिस ने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर ब्रेकअप की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मस्क ने रिश्ते की शुरुआत के महज एक हफ्ते में ही उन्हें ‘आई लव यू’ कहा था, लेकिन बाद में अचानक ब्रेकअप कर लिया। जिलिस के मुताबिक, उन्हें रिश्ते के खत्म होने की पहले से कोई चेतावनी नहीं मिली थी।
बच्चों की परवरिश साथ करेंगे
ब्रेकअप के बाद भी जिलिस ने मस्क के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि वह इस ब्रेकअप से दुखी हैं, लेकिन अब भी मस्क की बहुत परवाह करती हैं। जिलिस ने उम्मीद जताई कि मस्क हमेशा खुश रहें और दोनों आगे भी अच्छे दोस्त बने रहें। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करना चाहेंगी।
It’s hard to go from in love to let go in a week with no warning, but that’s just how it is sometimes 🤷🏻♀️
I feel happy that I got to show Elon how it feels to be deeply understood, nurtured, and peacefully loved with stability and gentleness. Given the tumultuous nature of his… https://t.co/HAOfjxrIig pic.twitter.com/lgL0GVzD2R
— Shivon Zilis (@shivon) October 2, 2026
दोनों के 4 बच्चे
एलन मस्क और शिवॉन जिलिस के चार बच्चे हैं। इनमें जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर और एज्योर, बेटी अर्काडिया और बेटा सेल्डन लाइकर्गस शामिल हैं। मस्क ने 2021 में जुड़वां बच्चों के जन्म की जानकारी दी थी। इसके बाद 2024 में अर्काडिया का जन्म हुआ।
2025 में हुआ चौथे बच्चे का जन्म
जिलिस ने 28 फरवरी 2025 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने चौथे बच्चे सेल्डन लाइकर्गस के जन्म की जानकारी दी थी। हालांकि, उन्होंने बच्चे की सटीक जन्म तारीख सार्वजनिक नहीं की थी। सेल्डन इलॉन मस्क का 14वां बच्चा है।
भारतीय मूल की हैं शिवॉन
शिवॉन जिलिस का जन्म कनाडा में हुआ। उनकी मां शारदा भारतीय हैं, जबकि पिता रिचर्ड कनाडाई हैं। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फिलॉसफी की पढ़ाई की है। उनके एक बेटे का मिडिल नेम ‘सेखर’ रखा गया है, जो भारतीय-अमेरिकी नोबेल विजेता सुबरह्मण्यन चंद्रशेखर के नाम पर है।
टेस्ला से न्यूरालिंक तक करियर
जिलिस 2017 से 2019 तक टेस्ला में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुकी हैं। इसके बाद वह न्यूरालिंक में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस एंड स्पेशल प्रोजेक्ट्स के पद पर काम कर रही हैं। वह सैम ऑल्टमैन के साथ OpenAI में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ब्लूमबर्ग बीटा की फाउंडिंग टीम का हिस्सा रही हैं और नौ निवेशों का नेतृत्व कर चुकी हैं। फोर्ब्स ने 2015 में उन्हें ‘30 अंडर 30’ की वेंचर कैपिटल कैटेगरी में शामिल किया था।
निखिल कामथ के पॉडकास्ट में भी चर्चा
मस्क ने भारतीय कारोबारी निखिल कामथ के पॉडकास्ट में शिवॉन जिलिस से जुड़ी जानकारी साझा की थी। दोनों का रिश्ता लंबे समय से सार्वजनिक चर्चा में रहा है और उनके चार बच्चे हैं।
ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील करते रहे मस्क
मस्क लंबे समय से घटती जन्मदर को मानव सभ्यता के लिए खतरा बताते रहे हैं। 2015 में प्रकाशित उनकी बायोग्राफी में उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ स्मार्ट लोगों से बच्चे पैदा करने के लिए नहीं कह रहे हैं, लेकिन स्मार्ट लोगों को भी बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि कई बुद्धिमान महिलाओं के एक या कोई बच्चा नहीं है और यह अच्छी बात नहीं है।
2021 में सभ्यता खत्म होने की चेतावनी
दिसंबर 2021 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के CEO काउंसिल समिट में मस्क ने कहा था कि दुनिया में पर्याप्त लोग नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे तो सभ्यता खत्म हो सकती है।
2022 में कम जन्मदर को बताया बड़ा खतरा
2022 में मस्क ने कम जन्मदर से पैदा होने वाले जनसंख्या संकट को सभ्यता के लिए ग्लोबल वार्मिंग से भी बड़ा खतरा बताया था। उन्होंने कहा था कि कई देशों की आबादी कुछ पीढ़ियों में काफी कम हो सकती है। 2023 में भी उन्होंने कम जन्मदर और घटती आबादी को लेकर चिंता जताई थी।
2024 में तीन बच्चों की सलाह
मई 2024 में मिल्केन इंस्टीट्यूट के एक कार्यक्रम में मस्क ने कहा था कि वह घटती आबादी नहीं, बल्कि थोड़ी बढ़ती आबादी चाहते हैं। इसी दौरान उन्होंने लोगों से कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी।
Read More:

