HomeBreaking News‘समय कम है, परास्त करूंगी...’, आराधना मिश्रा ‘मोना’ का अखिलेश को संदेश?...

‘समय कम है, परास्त करूंगी…’, आराधना मिश्रा ‘मोना’ का अखिलेश को संदेश? बयान पर BJP ने कसा तंज

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा(Aradhana Mishra) ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी संभाल रहे अजय राय अब प्रदेश अध्यक्ष नहीं हैं। कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक सूची में आराधना मिश्रा के साथ इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष और देवेंद्र निषाद तथा आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आराधना मिश्रा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस से जुड़ी अपनी चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। 2027 के चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बड़े भाई के समान बताते हुए उनके सहयोग और आशीर्वाद की बात भी कही।

इमरान मसूद को मिली अहम जिम्मेदारी

सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा फरेंदा से विधायक चौधरी वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।

BJP ने साधा निशाना

इमरान मसूद की नियुक्ति पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुस्लिम मतदाताओं को ध्यान में रखकर यह फैसला किया है और दावा किया कि इससे सपा-कांग्रेस संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। ये बीजेपी की राजनीतिक प्रतिक्रिया है।

अजय राय ने नई टीम को दी शुभकामनाएं

प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद अजय राय ने सोशल मीडिया के जरिए नई टीम के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारियों के लिए आभार जताया और कहा कि राजनीतिक संघर्ष अभी जारी है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं ? आराधना मिश्रा ‘मोना’ जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, 2027 चुनाव से पहले…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments