HomeBreaking Newsबैंकॉक के मंदिर में घुसी बेकाबू इलेक्ट्रिक कार, 3 लोग घायल, Video...

बैंकॉक के मंदिर में घुसी बेकाबू इलेक्ट्रिक कार, 3 लोग घायल, Video Viral

बैंकॉक के समफंथवोंग जिले में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ऐतिहासिक तियान फाह फाउंडेशन के कुआन यिन श्राइन के प्रवेश द्वार को तोड़ते हुए मंदिर परिसर में जा घुसी। गाड़ी पूजा कर रहे श्रद्धालुओं से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

मंदिर में मौजूद थे करीब 30 लोग

घटना के वक्त मंदिर परिसर में करीब 30 श्रद्धालु और आगंतुक मौजूद थे। सुरक्षा गार्ड वोराफोन यंगचैम के मुताबिक, कार अचानक तेज गति से अंदर आई, जिसके बाद वहां मौजूद कई लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बेकाबू कार ने मंदिर के प्रवेश हिस्से में रखी पूजा सामग्री की मेजों और अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचाया और मुख्य वेदी के पास जाकर रुकी। हादसे के बावजूद कुआन यिन बोधिसत्व की प्रसिद्ध सुनहरी प्रतिमा सुरक्षित रही।

78 वर्षीय ड्राइवर ने बताई चक्कर आने की बात

हादसे की सूचना मिलते ही फ्लैपला चाई 2 पुलिस स्टेशन की टीम, मेडिकल स्टाफ और राहतकर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, कार 78 वर्षीय चाइरोज चला रहे थे। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वह मंदिर में दर्शन करने आया था। उसके मुताबिक, अचानक हाई ब्लड प्रेशर के कारण उसे चक्कर आया और वह कुछ समय के लिए नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान उसका पैर गलती से एक्सीलेटर पर दब गया, जिससे कार तेजी से मंदिर के अंदर चली गई।

अल्कोहल टेस्ट में शराब की पुष्टि नहीं

पुलिस ने ड्राइवर का अल्कोहल-सोब्रायटी टेस्ट कराया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने फिलहाल लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य लोगों को गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारी अब मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Read More

मर्सिडीज कार में घूमता था 100 करोड़ की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments