HomeBreaking NewsUAE में इजरायल के राजदूत का बड़ा बयान, कैप्टन स्मित मछार पर...

UAE में इजरायल के राजदूत का बड़ा बयान, कैप्टन स्मित मछार पर हमला करने वाला ओमानी नागरिक

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर पायलट पर हुए हमले की जांच जारी है। UAE में इजराइल के राजदूत के मुताबिक, इस मामले में एक ओमानी नागरिक संदिग्ध है। हालांकि, अभी हमले के पीछे की वजह या मोटिव स्पष्ट नहीं हुआ है और जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

कॉकपिट में चाकू से हुआ हमला

घटना बुधवार की है, जब फ्लाईदुबई की फ्लाइट दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी। विमान में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ड्यूटी पर थे। बताया गया कि कॉकपिट के भीतर ही को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान विमान अचानक हजारों फीट नीचे जाने लगा, जिससे यात्रियों और क्रू के बीच गंभीर स्थिति पैदा हो गई। हमले में कैप्टन मछार घायल हुए, लेकिन उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश जारी रखी। उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे। इसके बाद विमान में मौजूद लोगों को हमलावर पर काबू पाने का मौका मिला।

174 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

घटना के बीच विमान को नियंत्रित रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश की गई। फ्लाइट में मौजूद सभी 174 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बाद में विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इजरायली राजदूत ने बताया कि घटना के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने UAE के राष्ट्रपति से बातचीत भी की थी। इजराइली खुफिया एजेंसियां मामले की जांच में शामिल हैं और दूसरी संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं।

Read More

बल्लेबाजों की मनमानी पर ICC का कड़ा प्रहार, 1 अक्टूबर से बदल गए क्रिकेट के 6 बड़े नियम!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments