HomeBreaking Newsट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा ‘Monster’, Google CEO ने दिया ऐसा...

ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा ‘Monster’, Google CEO ने दिया ऐसा जवाब कि विडियो हुआ वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और Google के CEO सुंदर पिचाई के बीच एक छोटा सा मजेदार संवाद सोशल मीडिया पर चर्चा में है। व्हाइट हाउस में AI को लेकर हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने पिचाई की ओर इशारा करते हुए उन्हें ‘Monster’ कहा। पिचाई ने भी मुस्कुराते हुए इसका मजाकिया जवाब दिया। हालांकि, यह बातचीत जिस कार्यक्रम के बाद हुई, उसका केंद्र AI और टेक कंपनियों की बढ़ती भूमिका थी।

ट्रंप ने पिचाई को क्यों कहा ‘Monster’?

यह घटनाक्रम 29 सितंबर को व्हाइट हाउस में हुई AI बैठक के बाद का है। बैठक में सुंदर पिचाई के अलावा Meta, Nvidia, Anthropic और दूसरी बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए थे। बैठक के बाद ट्रंप पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पिचाई की ओर इशारा किया। पिचाई कुछ बोलने वाले थे, लेकिन ट्रंप ने उन्हें रोकते हुए कहा कि यह व्यक्ति ‘Monster’ है और लोग उन्हें जानते तक नहीं हैं। ट्रंप ने पिचाई की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी शानदार है और उन्हें हर समय मीडिया के सामने आने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसके बाद ट्रंप ने कहा कि अगर नाम याद रखना है तो सिर्फ ‘सुंदर’ याद रखिए। उनकी टिप्पणी का संदर्भ पिचाई की बड़ी सफलता और टेक इंडस्ट्री में उनके प्रभाव की प्रशंसा से जुड़ा था।

पिचाई ने भी दिया मजेदार जवाब

ट्रंप की टिप्पणी सुनकर सुंदर पिचाई मुस्कुराते नजर आए। इसके बाद उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “Hopefully a better tagline than I’m a monster.” यानी उन्होंने मजाक करते हुए उम्मीद जताई कि यह ‘I’m a monster’ से बेहतर टैगलाइन होगी। ट्रंप और पिचाई के बीच का यह छोटा संवाद वीडियो में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया। हालांकि, इस मुलाकात का बड़ा संदर्भ AI को लेकर अमेरिकी प्रशासन और दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के बीच हुई चर्चा थी।

Read More

रिकॉर्ड बारिश भी नहीं धो सकी दिल्ली का प्रदूषण! 92 दिनों में सिर्फ 1 दिन साफ रही हवा, CSE की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments