HomeBreaking Newsउत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी का मिशन तेज, CM धामी...

उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी का मिशन तेज, CM धामी ने खुद उठाया सुरक्षा का जिम्मा

दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) सीधे देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रैकर्स और माउंटेनियर्स को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ताजा स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट किया कि हर व्यक्ति की सुरक्षित वापसी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य के अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान कुल 179 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। इनमें उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर के पिंडारी क्षेत्र में 43 ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स शामिल थे।

उत्तरकाशी में 40 लोगों का रेस्क्यू

उत्तरकाशी में फंसे 136 लोगों में से 40 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक 40 अन्य लोगों ने फिलहाल रेस्क्यू लेने से इनकार किया है और अपनी यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई है। बाकी लोगों को निकालने के लिए अभियान सोमवार सुबह 6 बजे फिर शुरू करने की तैयारी है।

8 हेलीकॉप्टर तैनात

रेस्क्यू अभियान में कुल 8 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर हवाई संसाधनों का तुरंत इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। साथ ही हेली एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ने पर उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।

मौसम को देखते हुए लगातार निगरानी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बचाव अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल से काम करें और रेस्क्यू टीमों को हर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी से भी फोन पर बात कर मौके की स्थिति जानी। जिलाधिकारी ने बताया कि परिस्थितियों के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे से अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से ध्वस्त हुए मकान, 5 लोगों की दर्दनाक मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments