HomeBreaking Newsसचिन तेंदुलकर की OpenAI के साथ शुरू की नई पारी, कहा- ‘देखना...

सचिन तेंदुलकर की OpenAI के साथ शुरू की नई पारी, कहा- ‘देखना है और क्या कर सकता हूं’

क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में भी एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेंदुलकर ने OpenAI के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि वह निजी जिंदगी में ChatGPT को किस तरह इस्तेमाल करते हैं। उनके मुताबिक, AI उनके लिए सिर्फ जानकारी हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि रोजमर्रा के कामों में मदद करने वाला टूल भी है।

सोशल मीडिया पर किया पार्टनरशिप का ऐलान

तेंदुलकर ने सोमवार को X पर पोस्ट के जरिए OpenAI के साथ सहयोग की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर कुछ दिलचस्प चीजों पर काम कर रहे हैं और आने वाले समय में इस पार्टनरशिप से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि, फिलहाल सहयोग के पूरे स्वरूप और प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। तेंदुलकर के मुताबिक, वह नई चीजें सीखने और सवालों के जवाब तलाशने में हमेशा रुचि रखते हैं। एक सवाल से दूसरा सवाल निकलता है और किसी विषय को गहराई से समझने के लिए वह ChatGPT का सहारा लेते हैं।

फैमिली ट्रिप की प्लानिंग में भी ली AI की मदद

सचिन ने बताया कि ChatGPT का इस्तेमाल वह केवल किसी विषय की जानकारी लेने के लिए नहीं करते। हाल ही में अपनी फैमिली ट्रिप की योजना बनाने में भी उन्होंने AI की मदद ली। यानी उनके लिए ChatGPT का इस्तेमाल कामकाज के साथ-साथ निजी जिंदगी की प्लानिंग तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि OpenAI के साथ इस सहयोग के दौरान वह AI के अलग-अलग उपयोगों को खुद आजमाएंगे और फिर अपने अनुभव लोगों के साथ साझा करेंगे। उनका जोर इस बात पर भी है कि AI का इस्तेमाल शुरू करने के लिए किसी व्यक्ति का टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट होना जरूरी नहीं है। किसी सवाल, आइडिया या नई चीज को समझने की इच्छा से शुरुआत की जा सकती है।

10 सवालों में AI ने सचिन को पहचान

पार्टनरशिप के ऐलान के साथ तेंदुलकर ने एक वीडियो भी साझा किया। इसमें वह ChatGPT के साथ एक गेसिंग गेम खेलते दिखाई दिए। उन्होंने AI को चुनौती दी कि वह केवल 10 सवाल पूछकर उनकी पहचान करे। ChatGPT ने एक-एक करके सवाल पूछे और अंत में सही जवाब देते हुए उनकी पहचान सचिन तेंदुलकर के रूप में कर दी। यह सहयोग ऐसे समय में हुआ है जब OpenAI भारत में अपना विस्तार बढ़ा रहा है। कंपनी के मुताबिक, फरवरी में भारत में ChatGPT के 100 मिलियन से अधिक साप्ताहिक यूजर्स हो चुके थे। OpenAI ने ‘OpenAI for India’ पहल भी शुरू की है, जिसमें AI की पहुंच, शिक्षा और वर्कफोर्स स्किल्स पर ध्यान दिया जा रहा है।

Read More

‘अब बुर्का पहनो और पूजा बंद करो…’ लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिश, शाहनवाज समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments