HomeBreaking Newsफिल्मी फंडिंग की आड़ में बड़ा खेल! आयकर विभाग की रडार पर...

फिल्मी फंडिंग की आड़ में बड़ा खेल! आयकर विभाग की रडार पर रकुल प्रीत और भगनानी परिवार, खंगाले जा रहे खाते!

बॉलीवुड और देश के प्रमुख फिल्म निर्माण घरानों पर आयकर विभाग ने बड़ा शिकंजा कसा है। विदेश में किए गए संदिग्ध लेन-देन और टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर आयकर विभाग ने मुंबई में लगभग 12 ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। इस कार्रवाई की चपेट में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर व दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी, उनके पति व अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़ी संपत्तियां शामिल हैं। इस अचानक हुई छापेमारी से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और प्रोडक्शन हाउसों के गलियारे में भारी हड़कंप मच गया है।

विदेशी लेनदेन और फंडिंग पर गहराया शक

आयकर विभाग को अपनी जांच में ऐसे ठोस और पुख्ता इनपुट्स मिले थे कि फिल्मों के फाइनेंसिंग और निर्माण की आड़ में एक बड़ा वित्तीय नेटवर्क सक्रिय है। आरोप है कि इस नेटवर्क के जरिए मोटी रकम को कथित तौर पर विदेशों में अवैध रूप से डायवर्ट किया जा रहा था। इसी शंकास्पद विदेशी फंडिंग ट्रेल और कर चोरी के व्यापक नेटवर्क को बेनकाब करने के उद्देश्य से आयकर विभाग की कई विशेष टीमों ने एक साथ इन ठिकानों पर अपनी छापेमारी शुरू की।

डिजिटल रिकॉर्ड्स और दस्तावेजों की गहन जांच

मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीमें सभी परिसरों को सील कर वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों द्वारा कंप्यूटर, हार्ड डिस्क जैसे डिजिटल रिकॉर्ड्स और हाल के वर्षों में हुए सभी बड़े बैंक ट्रांजेक्शन की सघन जांच की जा रही है। जांच एजेंसी का मुख्य फोकस इस बात का पता लगाना है कि फिल्मों के निर्माण में लगाए जा रहे पैसों का असली स्रोत क्या है और विदेशों में भेजे गए फंड्स का किस प्रकार से इस्तेमाल किया गया।

 

READ MORE: सोना-चांदी के दामों में भयंकर क्रैश, एक ही दिन में ₹9,000 से ज्यादा सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹4,000 टूटा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments