HomeBreaking Newsलुधियाना में आज जश्न-ए-इंकलाब कार्यक्रम, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय मैदान में होगा आयोजन

लुधियाना में आज जश्न-ए-इंकलाब कार्यक्रम, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय मैदान में होगा आयोजन

पंजाब सरकार आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर लुधियाना(Ludhiana) स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। ‘जश्न-ए-इंकलाब’ नाम से होने वाला यह समारोह दोपहर 3 बजे शुरू होगा। आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन समिति के मुताबिक, पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए बैठने, सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं।

भगत सिंह के पैतृक घर जैसा मंच

कार्यक्रम की खासियत इसकी स्टेज सजावट होगी। मंच को शहीद भगत सिंह के पैतृक घर की तर्ज पर तैयार किया गया है। आयोजकों का कहना है कि इसके जरिए लोगों को उस दौर की ऐतिहासिक झलक महसूस कराने की कोशिश की गई है।

भगत सिंह जयंती आज:लुधियाना के पीएयू में 'जश्न-ए-इंकलाब', एक लाख से अधिक लोग  जुटेंगे - Bhagat Singh Jayanti Today Jashn-e-inquilab At Pau Ludhiana -  Amar Ujala Hindi News Live

बसंती रंग में नजर आएगा परिसर

आयोजकों ने युवाओं और आम लोगों से बसंती रंग के कपड़े पहनकर आने की अपील की है। पुरुषों से पीला कुर्ता-पायजामा और बसंती पगड़ी पहनने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम में पंजाबी गायक रंजीत बावा और कुलविंदर बिल्ला प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा बसंत कौर और परी पंधेर भी अपनी प्रस्तुतियों के जरिए भगत सिंह के विचारों और विरासत को याद करेंगी।

यह भी पढ़ें : पंचकूला में आज से नमो क्रिकेट लीग की होगी शुरुआत, अलग-अलग जिलों की 32 टीमें…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments