HomeBreaking Newsरांची में CRPF जवान की मौत से मचा हड़कंप, कैंप में ड्यूटी...

रांची में CRPF जवान की मौत से मचा हड़कंप, कैंप में ड्यूटी के दौरान हुई घटना

झारखंड की राजधानी रांची(Ranchi) में CRPF कैंप के अंदर एक जवान की मौत का मामला सामने आया है। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के तिरिल स्थित CRPF कैंप की है। मृतक की पहचान भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है। वह CRPF में हवलदार के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर पाल ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

गोली गर्दन में लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंप परिसर में गोली चलने की घटना के बाद वहां मौजूद जवानों और अधिकारियों में हलचल मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। CRPF के वरिष्ठ अधिकारी भी कैंप पहुंचे और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस और CRPF की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।

फॉरेंसिक टीम ने की जांच

मामले की पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

फिलहाल घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। जांच में जवान की व्यक्तिगत और पारिवारिक परिस्थितियों समेत दूसरे संभावित पहलुओं को देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पलामू के रहने वाले थे भुवनेश्वर पाल

भुवनेश्वर पाल पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वर्तमान में वह रांची के तिरिल स्थित CRPF कैंप में तैनात थे और हवलदार के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

2024 में भी सामने आई थी घटना

अक्टूबर 2024 में रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के सेंबो स्थित CRPF ग्रुप सेंटर में भी ऐसी घटना सामने आई थी। वहां तैनात जवान राहुल कुमार मल्लिक की सर्विस राइफल से गोली लगने के बाद मौत हुई थी। वह बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे।

फिलहाल भुवनेश्वर पाल की मौत के मामले में जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना की परिस्थितियों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : 24 घंटे में 3 छात्राएं, 2 यूनिवर्सिटी और आधी रात को मचा बवाल, आखिर क्या है LPU से…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments