HomeBreaking Newsगुवाहाटी के होमस्टे में निमिषा की मौत से सनसनी, सुसाइड या मर्डर?...

गुवाहाटी के होमस्टे में निमिषा की मौत से सनसनी, सुसाइड या मर्डर? शरीर पर चोट के निशान, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

असम के गुवाहाटी(Guwahati) में गौहाटी यूनिवर्सिटी की छात्रा निमिषा ठाकुरिया की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 21 वर्षीय निमिषा धाराापुर की रहने वाली थीं और यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र की पढ़ाई कर रही थीं। उनका शव आजरा थाना क्षेत्र के गड़ल-धारापुर इलाके स्थित एक होमस्टे से बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने उनके साथ मौजूद रहे आसिफ अली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

मां से फोन पर आखिरी बार हुई थी बातचीत

परिवार के मुताबिक, निमिषा शुक्रवार रात घर से बाहर गई थीं। बाद में उन्होंने अपनी मां को फोन किया। परिवार का कहना है कि बातचीत के दौरान निमिषा ने कथित तौर पर अपने साथ मारपीट होने की बात कही। इसके कुछ समय बाद उनका फोन बंद हो गया। परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, निमिषा को शनिवार तड़के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। वहां से उन्हें गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) रेफर किया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या के दावे की जांच

पुलिस के मुताबिक, आसिफ अली ने पूछताछ में दावा किया कि निमिषा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को अभी अंतिम निष्कर्ष नहीं माना है। जांच के दौरान निमिषा के शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात भी सामने आई है। अधिकारी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

निमिषा के शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेजा गया है। पुलिस होमस्टे से जुड़े लोगों और घटना के बारे में जानकारी रखने वाले अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि निमिषा किन परिस्थितियों में होमस्टे पहुंचीं और उसके बाद वहां वास्तव में क्या हुआ।

जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन

घटना के बाद धाराापुर में छात्रों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़कर आरोप लगाए हैं लेकिन पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल मौत का कारण आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : 28 साल का हुआ Google, 27 सितंबर को ही क्यों मनाता है Birthday? जानिए इसके पीछे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments