HomeBreaking Newsगोविंदा की रूमर्ड GF कोमल ने सुनीता को दिया जवाब, बोलीं- 'हर...

गोविंदा की रूमर्ड GF कोमल ने सुनीता को दिया जवाब, बोलीं- ‘हर आदमी को भगवान ऐसी औरत से बचाए’

गोविंदा(Govinda) की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। हाल ही में अभिनेता को अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा मंदिर में देखा गया। दोनों की साथ मौजूदगी का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं।

इसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक वीडियो में अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों का जिक्र करते हुए महिलाओं और Gen Z से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका घर टूट रहा है और उनके साथ गलत हो रहा है।

कोमल रानी ने रखी अपनी बात

इन चर्चाओं के बीच कोमल रानी ने 26 सितंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सुनीता आहूजा के बयानों पर तीखी नाराजगी जताई और अपने ऊपर लगाए जा रहे ‘होमब्रेकर’ जैसे आरोपों पर सवाल उठाया। कोमल का कहना था कि अगर कोई रिश्ता पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो किसी तीसरे व्यक्ति को उसका जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि पूरी सच्चाई जाने बिना किसी की बात पर विश्वास न करें। उन्होंने यह भी कहा कि उनका नाम किसी कथित एजेंडे के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। अपने बयान में कोमल ने सुनीता के व्यवहार को लेकर भी कई गंभीर टिप्पणियां कीं।

गोविंदा ने अफेयर की बात से किया इनकार

गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, दोनों ने डेटिंग की पुष्टि नहीं की है। गोविंदा ने हालिया बयान में कोमल के साथ अपने रिश्ते को प्रोफेशनल बताया और कहा कि लालबागचा राजा जाना उनकी फिल्म ‘रूपा’ से जुड़ा था।

अभिनेता ने यह भी दावा किया कि उनके बारे में चल रही चर्चाएं उनकी छवि प्रभावित करने और उन्हें परिवार से दूर करने की कोशिश हैं।फिलहाल कोमल रानी के ताजा बयान पर सुनीता आहूजा की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में गोविंदा, सुनीता और कोमल के बीच चल रही यह चर्चा सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : Google का 28वां जन्मदिन आज, बेंगलुरु ऑफिस में दिखा जश्न का खास अंदाज, Video Viral…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments