HomeBreaking Newsपत्नी को बनाया दुल्हन, खुद बने दूल्हा… बीकानेर में रिटायर्ड पति ने...

पत्नी को बनाया दुल्हन, खुद बने दूल्हा… बीकानेर में रिटायर्ड पति ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

बीकानेर(Bikaner) में एक पति ने अपनी पत्नी को ऐसी अंतिम विदाई दी, जिसने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। 42 साल तक साथ रहने के बाद जब पत्नी के अंतिम संस्कार का समय आया तो रिटायर्ड असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद जोशी ने उन्हें उसी तरह विदा करने का फैसला किया, जैसे शादी के समय दुल्हन को विदा किया जाता है। राजेंद्र प्रसाद जोशी की पत्नी अमिता जोशी का 63 वर्ष की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। वह कुछ समय से गुर्दे की बीमारी से परेशान थीं।

पत्नी की अंतिम इच्छा और उनके साथ बिताए जीवन को याद करते हुए राजेंद्र जोशी ने अमिता के पार्थिव शरीर को सुहागन की तरह सजाया। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद भी दूल्हे की तरह कपड़े पहने। शुक्रवार को गंगाशहर स्थित बाफना स्कूल के सामने की गली से अमिता की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान बैंड पार्टी के साथ रामनाम संकीर्तन हुआ। बैंड पर विदाई से जुड़े गीत भी बजाए गए। अंतिम यात्रा का यह दृश्य देखने वाले लोग भावुक हो गए।

42 साल पहले हुई थी शादी

राजेंद्र जोशी ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि अमिता को सुहागन के रूप में ही अंतिम विदाई दी जाए। दोनों का विवाह 18 फरवरी 1984 को हुआ था। अमिता शादी के बाद श्रीनगर, उत्तराखंड से बीकानेर आई थीं। करीब 42 वर्षों के वैवाहिक जीवन में दोनों ने एक-दूसरे के साथ सुख-दुख साझा किए।

परिवार और परिचितों की आंखें नम

राजेंद्र जोशी के अनुसार, अमिता धार्मिक प्रवृत्ति की मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की थीं। उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया। उनके परिवार में अब दो बेटे दो पोते और एक पोती हैं। अंतिम यात्रा गंगाशहर के मोक्षधाम पहुंची, जहां अमिता का अंतिम संस्कार किया गया।

रास्ते में लोगों ने जब पति को इस तरह पत्नी को विदा करते देखा तो वे भी भावुक हो उठे। कई लोगों ने रुककर दिवंगत अमिता को श्रद्धांजलि दी। 42 वर्षों के साथ के बाद राजेंद्र जोशी द्वारा पत्नी को दी गई यह अंतिम विदाई बीकानेर में चर्चा का विषय बन गई।

यह भी पढ़ें : बांदा में झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग युवती से दुष्कर्म, 55 वर्षीय तांत्रिक गिरफ्तार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments