नागालैंड में मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पिछले दो दिनों में अलग-अलग घटनाओं में मोकोकचुंग जिले में 8 और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत हुई है। शुरुआती जानकारी में इन मौतों को अवैध शराब के सेवन से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, मौतों की वास्तविक वजह जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। घटना के बाद प्रभावित इलाकों में पुलिस की टीमें पहुंच गई हैं। मौतों की खबर सामने आने के बाद गांवों में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है।
दो जिलों में सामने आई मौतों की घटनाएं
पुलिस के अनुसार, मोकोकचुंग और तुएनसांग जिलों में पिछले दो दिनों के दौरान कुल 19 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को संदेह है कि मृतकों ने अवैध या मिलावटी शराब का सेवन किया था। अधिकारियों की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां तैयार की गई थी, इसे किन लोगों ने बेचा और मृतकों तक इसकी सप्लाई किस माध्यम से पहुंची।
शराब के स्रोत और सप्लाई की जांच के लिए SIT
सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) वेसुप्रा केजो ने शनिवार को बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। ASP आई. बुंगलांग चांग को SIT की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस टीम मौतों से जुड़े तथ्यों को जुटाने के साथ कथित मिलावटी शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी लोग इस मामले में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Read More
बांदा में झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग युवती से दुष्कर्म, 55 वर्षीय तांत्रिक गिरफ्तार

