HomeBreaking Newsलाल किले पर पहली बार गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, तिरंगा फहराते ही...

लाल किले पर पहली बार गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, तिरंगा फहराते ही 21 तोपों की सलामी से गूंजा आसमान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल किले पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इसके साथ ही इस बार समारोह में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के पूरे संस्करण का गायन हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रगीत को विशेष महत्व दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भी इस ऐतिहासिक अवसर का जिक्र किया।

‘वंदे मातरम्’ के पूरे संस्करण पर अमित शाह ने जताई खुशी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किले पर पूरे ‘वंदे मातरम्’ के गायन को ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता आंदोलन का प्रखर जयघोष रहा है। आजादी के 80 वर्ष बाद लाल किले की प्राचीर से पहली बार इसका पूरा संस्करण सुनना बेहद भावुक करने वाला क्षण है। अमित शाह ने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर उनका रोम-रोम पुलकित हो उठा। उन्होंने इसे देश के स्वतंत्रता संघर्ष की स्मृतियों और राष्ट्रभावना से जुड़ा गौरवपूर्ण अवसर बताया।

तिरंगा फहराते ही 21 तोपों की सलामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तिरंगा फहराते ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) ने स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी। इसके बाद सेना के बैंड ने ‘वंदे मातरम्’ की धुन प्रस्तुत की। समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना के दो Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने लाल किले के ऊपर से पुष्पवर्षा की। एक हेलीकॉप्टर पर तिरंगा और दूसरे पर ‘वंदे मातरम्’ लिखा ध्वज नजर आया। लाल किले की प्राचीर से गूंजते राष्ट्रगीत और आसमान से होती पुष्पवर्षा ने समारोह को खास बना दिया।

‘वंदे मातरम्’ को लेकर नए कानूनी प्रावधानों की चर्चा

‘वंदे मातरम्’ को लेकर हाल में नए कानूनी प्रावधानों की भी चर्चा हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन की शुरुआत और समापन के दौरान भी ‘वंदे मातरम्’ बजाया गया था।

Read More

बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े 25 वर्षीय युवक को पकड़ा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments