HomeBreaking Newsतमिलनाडु CM विजय ने फोर्ट सेंट जॉर्ज में फहराया तिरंगा, बोले- भ्रष्टाचार...

तमिलनाडु CM विजय ने फोर्ट सेंट जॉर्ज में फहराया तिरंगा, बोले- भ्रष्टाचार खत्म करना आजादी के बराबर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फोर्ट सेंट जॉर्ज परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उनके माता-पिता के साथ अभिनेत्री और उनकी करीबी मित्र तृषा कृष्णन भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। तृषा पहली पंक्ति में नजर आईं। विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके साथ दिखाई दे चुकी हैं। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने संबोधन में तमिलनाडु के अधिकारों और भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

‘भ्रष्टाचार खत्म करना भी आजादी के बराबर’

CM विजय ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करना आजादी के बराबर है और उनकी सरकार इसी लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी पैसा निजी लोगों की जेब में जाने से रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं और सभी विभागों में भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने तमिलनाडु की जनता का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने जाति और धर्म की राजनीति को दरकिनार कर सामाजिक न्याय वाली सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के मिशन पर काम कर रही है।

‘सरकार के खिलाफ साजिशें होंगी नाकाम’

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने संबोधन में सरकार के खिलाफ काम करने वाली ताकतों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों को हराया जाएगा और सरकार के खिलाफ रची जाने वाली साजिशों को नाकाम किया जाएगा। विजय ने कहा कि उनकी सरकार तमिलनाडु के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से भी सरकार के प्रयासों में सहयोग की अपील की।

नवजात बच्चों के लिए 755.83 करोड़ की योजना का ऐलान

मुख्यमंत्री विजय ने घोषणा की कि 15 सितंबर को द्रविड़ नेता सी.एन. अन्नादुरई की जयंती के अवसर पर सरकारी अस्पतालों में नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी देने की योजना शुरू की जाएगी। ‘थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ नाम की इस योजना पर 755.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए भी आर्थिक सहायता बढ़ाने की घोषणा की। पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली सहायता राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की बात कही गई।

Read More

आरती के बाद आंखों पर क्यों लगाते हैं हाथ? क्या है सिर्फ आस्था या पीछे छिपा है कोई विज्ञान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments