HomeBreaking Newsखामोश हुई बसपा की बुलंद आवाज, विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने...

खामोश हुई बसपा की बुलंद आवाज, विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंचे CM योगी

रसड़ा (बलिया) से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह(Umashankar Singh) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे और दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही समर्थकों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई।

CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

उमाशंकर सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ स्थित उनके आवास पर रखा गया जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बलिया ले जाया गया जहां महावीर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उमाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में बसपा के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। वर्ष 2012, 2017 और 2022 में लगातार तीन बार रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। आपको बता दें कि वे 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद वह उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के एकमात्र विधायक थे। उन्हें पार्टी प्रमुख मायावती के करीबी नेताओं में भी माना जाता था।

चर्चा में रहा राजनीतिक जीवन 

उमाशंकर सिंह का नाम राजनीतिक जीवन के दौरान कई बार चर्चा में रहा। उनके आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी ने भी प्रदेश की राजनीति में सुर्खियां बटोरी थीं। चुनावी हलफनामों के अनुसार उनकी घोषित संपत्ति वर्षों में लगातार बढ़ी और उन्हें उत्तर प्रदेश के सबसे संपन्न विधायकों में भी गिना जाता था। उनके निधन से बसपा को बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है जबकि उनके समर्थकों के बीच गहरा शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें : इस बार हाई-टेक मोड में दिखे भोले के कांवड़िये, LED, स्मार्ट वॉच के साथ…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments