HomeBreaking Newsझांसी में भीषण सड़क हादसा, अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद...

झांसी में भीषण सड़क हादसा, अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद समेत 2 की मौत

प्रयागराज से झांसी जा रहे लोगों की कार झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से झांसी जा रही कार हाईवे पर तेज रफ्तार के दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में अबान अहमद की पहचान मृतकों में हुई है। वहीं मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और वाहन की गति कितनी थी, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल से तकनीकी और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

अली अहमद से जा रहे थे मिलने

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मिलने जा रहे थे। अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। इसी सिलसिले में अबान अहमद और अन्य परिजन झांसी जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

बाल संरक्षण गृह में रह चुका था अबान

अबान अहमद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटों में शामिल था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह भेजा गया था। बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों भाइयों को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर उनकी बुआ की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया था।

Read More

‘लॉक अप 2’ का खिताब हुआ श्रेया कालरा के नाम, शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ हाथ में थामी चमचमाती ट्रॉफी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments