HomeBreaking Newsराजपाल यादव पर टूटा मुश्किलों का पहाड़, ₹16 करोड़ की देनदारी के...

राजपाल यादव पर टूटा मुश्किलों का पहाड़, ₹16 करोड़ की देनदारी के चलते बैंक ने जारी किया संपत्ति नीलामी का नोटिस

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव(Rajpal Yadav) की परेशानियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। पहले 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में रहे एक्टर अब बैंक के कर्ज मामले में फंस गए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने लोन की रकम वापस लेने के लिए उनकी संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बैंक की मुंबई ब्रांच की ओर से शाहजहांपुर में स्थित राजपाल यादव की संपत्तियों पर नीलामी का नोटिस लगाया गया है। एक्टर पर बैंक का करीब 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये का बकाया बताया जा रहा है। यह लोन उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था।

बैंक अधिकारियों ने संपत्ति पर चिपकाया नोटिस 

बैंक के रिकवरी अधिकारी शाहजहांपुर में राजपाल यादव के पैतृक गांव पहुंचे और वहां उनकी संपत्ति पर नीलामी संबंधी नोटिस लगाया। बैंक के मुताबिक, बकाया राशि में लोन की रकम के साथ उस पर लगा ब्याज भी शामिल है।

राजपाल यादव की शाहजहांपुर में दो संपत्तियां बताई जा रही हैं। इनमें शहर स्थित संपत्ति के अलावा गांव में मौजूद खेत और मकान शामिल हैं। इन दोनों संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है। इनकी ऑनलाइन नीलामी 9 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है।

पत्नी और मां की संपत्तियां भी थीं शामिल 

बताया जा रहा है कि राजपाल यादव ने लोन लेते समय अपनी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी यादव की संपत्तियों को भी गारंटी के तौर पर जोड़ा था। बैंक अब नियमों के अनुसार रिकवरी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है। अगर तय समय में बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो बैंक संबंधित संपत्तियों की नीलामी कर सकता है।

वहीं, मुंबई में मौजूद उनकी संपत्ति को लेकर भी बैंक की ओर से कार्रवाई की बात सामने आई है। इस पूरे मामले पर अभी तक राजपाल यादव की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें : ‘लॉक अप 2’ का खिताब हुआ श्रेया कालरा के नाम, शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ हाथ…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments