HomeBreaking News'इसको तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए...', अभिजीत दीपके पर कार्रवाई की मांग, आखिर...

‘इसको तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए…’, अभिजीत दीपके पर कार्रवाई की मांग, आखिर किसने DCP को सौंपी शिकायत?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके(Abhijit Dipke) के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फैजान अंसारी ने आरोप लगाया है कि अभिजीत दिपके से जुड़े कुछ लोगों ने पुणे और औरंगाबाद में उन पर हमला किया था। उन्होंने पुलिस से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने और अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी की मांग की है।

फैजान अंसारी के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली के डीसीपी को अभिजीत दिपके के खिलाफ अपनी शिकायत दी है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे सबूत मौजूद हैं जिनसे यह साबित हो सकता है कि उन पर हुए हमलों में अभिजीत दिपके के समर्थकों की भूमिका थी।

पुणे और औरंगाबाद में हमले का लगाया आरोप

फैजान अंसारी ने बताया कि उनके साथ पुणे और औरंगाबाद में कथित तौर पर हमला किया गया था। उनका कहना है कि इन घटनाओं को लेकर पहले ही दो अलग-अलग मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अब उन्होंने दिल्ली पुलिस से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है।

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी की मांग

फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिजीत दिपके के खिलाफ तुरंत कदम उठाए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिपके अपने व्यक्तिगत हितों के लिए इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

फैजान अंसारी ने दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस की एक अन्य मामले में कार्रवाई की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को समय रहते हिरासत में लेने से दिल्ली में किसी संभावित तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली। उन्होंने फिर दोहराया कि अभिजीत दिपके कथित तौर पर अपने निजी स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Meta को लेकर सरकार सख्त, ग्लोबल टीम को किया तलब, जानें स्प्रेड होने वाले…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments