HomeBreaking Newsकेरल में बारिश से मची तबाही, भूस्खलन से 15 लोगों की मौत,...

केरल में बारिश से मची तबाही, भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, बचाव में जुटी NDRF की टीम

केरल(Kerala) में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने कई इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने सोमवार को राज्य के हालात की जानकारी देते हुए यह आंकड़े साझा किए हैं।

CM सतीशन ने मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा कृषि क्षेत्र को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है।

हादसों में गई कई लोगों की जान

केरल में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने कई इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते हुए हादसों में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने सोमवार को राज्य के हालात की जानकारी देते हुए यह आंकड़े साझा किए।

CM सतीशन ने मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा कृषि क्षेत्र को हुए नुकसान को देखते हुए मुआवजे के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कई जिलों में दर्ज हुई मौतें

राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश और बाढ़ से लोगों की जान गई है। CM सतीशन के मुताबिक, कोट्टायम में तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें दो लोग पूंजर विधानसभा क्षेत्र से थे, जबकि एक बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हुई। इसके अलावा एनार्कुलम और कोल्लम में दो-दो, मलप्पुरम में चार, कन्नूर और कोझिकोड में एक-एक तथा इडुक्की और मुवत्तुपुझा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। लापता लोगों में कोल्लम और कन्नूर से दो-दो, जबकि मलप्पुरम, इडुक्की और मुवत्तुपुझा से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

हजारों लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

CM सतीशन ने बताया कि सोमवार सुबह तक राज्य में 316 राहत शिविर संचालित किए जा रहे थे। इन शिविरों में बारिश और बाढ़ से प्रभावित करीब 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान दिया गया है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ और बारिश के कारण करीब 165 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है। इससे लगभग 3,596 किसान प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का अंतिम आकलन होने के बाद प्रभावित क्षेत्र और किसानों की संख्या बढ़ सकती है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF और सुरक्षा टीमें

हालात को देखते हुए पथानामथिट्टा, कोट्टायम समेत कई प्रभावित क्षेत्रों में NDRF और अन्य सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गई हैं। पथानामथिट्टा में एक NDRF टीम और कोट्टायम में दो टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें भी भेजी जाएंगी। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में सहायता के लिए हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें : विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस पर भगवंत मान सरकार ने निःशुल्क कैंसर उपचार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments