HomeBreaking Newsशादी की सालगिरह में नहीं पहुंचे मेहमान, अब भरना होगा 500 रुपये...

शादी की सालगिरह में नहीं पहुंचे मेहमान, अब भरना होगा 500 रुपये का जुर्माना, हुगली के शख्स का अनोखा पोस्टर वायरल

पश्चिम बंगाल(West Bengal) के हुगली जिले के चुंचुड़ा नगर पालिका क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने लोगों को पहले हंसाया और फिर सोचने पर मजबूर कर दिया। यहां नगर पालिका के जलकल विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपनी शादी की सालगिरह के बाद एक अलग ही तरीका अपनाया जिसकी चर्चा पूरे इलाके में होने लगी।

जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई को उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह का आयोजन किया था। इसके लिए पहले से तैयारी की गई निमंत्रण कार्ड छपवाए गए और रिश्तेदारों, पड़ोसियों, सहकर्मियों व परिचितों को आमंत्रित किया गया। उन्हें उम्मीद थी कि सभी लोग इस खास मौके पर शामिल होंगे लेकिन कई आमंत्रित लोग कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

जुर्माने वाला पोस्टर बना चर्चा का विषय

कार्यक्रम खत्म होने के कुछ दिन बाद नगर पालिका परिसर में एक पोस्टर लगाया गया। पोस्टर में लिखा था कि जिन लोगों को निमंत्रण दिया गया था लेकिन वे समारोह में शामिल नहीं हुए वे प्रति परिवार 500 रुपये का जुर्माना जमा करें। पोस्टर सामने आते ही लोगों ने उसकी तस्वीरें खींचीं और देखते ही देखते यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

Hooghly unique poster imposing 500 fine on those who failed to attend wedding anniversary

लोगों के चेहरे पर आई हंसी

इस पोस्टर को देखकर लोग रुककर पढ़ने लगे और उनके चेहरे पर हंसी आ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ पड़ोसियों और परिचितों को घर जाकर भी इस ‘जुर्माने’ की जानकारी दी गई। हालांकि, अधिकतर लोगों ने इसे मजाक के रूप में लिया। एक आमंत्रित व्यक्ति ने हंसते हुए कहा कि अगर पहले ही कार्यक्रम में पहुंच जाते तो शायद 500 रुपये बच जाते।

Hooghly unique poster imposing 500 fine on those who failed to attend wedding anniversary

वहीं नगर पालिका के एक इंजीनियर ने बताया कि संबंधित कर्मचारी बेहद अच्छे स्वभाव के इंसान हैं। उन्होंने ऐसा पोस्टर क्यों लगाया, यह समझ से बाहर है। उनका यह बयान भी लोगों के बीच चर्चा का हिस्सा बन गया। इस पूरे मामले ने लोगों को हल्के-फुल्के अंदाज में यह संदेश जरूर दिया कि किसी के निमंत्रण का सम्मान करना रिश्तों को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण तरीका होता है।

यह भी पढ़ें : इंडोनेशिया में समुद्र के बीच यात्री जहाज में भीषण आग, 5 की मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments