HomeBreaking Newsलुधियाना के छात्रों को CM मान की बड़ी सौगात, 2 स्कूल ऑफ...

लुधियाना के छात्रों को CM मान की बड़ी सौगात, 2 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन, मिलेंगी पढ़ाई से जुड़ी हाईटेक सुविधाएं

लुधियाना के किदवई नगर और मिलरगंज-ढोलेवाल स्थित Schools of Eminence (SOE) का आखिरकार उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कर दिया। कई बार कार्यक्रम टलने के बाद यह स्कूल अब विद्यार्थियों के लिए खोल दिया गया है। उद्घाटन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। CM मान ने स्कूल पहुंचकर छात्रों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी बातें सुनीं।

इस नए स्कूल के शुरू होने से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से तैयार कैंपस में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। किदवई नगर स्थित स्कूल का उद्घाटन पहले 28 मई को होना तय था लेकिन CM मान के बिजी शेड्यूल के चलते कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। इसके बाद काफी समय तक नई तारीख तय नहीं हो सकी। भवन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद स्कूल कई महीनों तक बंद रहा। अब इसके शुरू होने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और नई सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

बड़े सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम

CM मान ने कहा कि इन स्कूलों का लक्ष्य बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, आईपीएस अधिकारी और सेना जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी स्कूलों में मिल रही बेहतर सुविधाओं के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूलों की ओर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस साल पंजाब के सरकारी स्कूलों से 882 विद्यार्थियों ने NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जबकि पहले यह संख्या काफी कम थी।

रटने वाली पढ़ाई से हटकर प्रैक्टिकल शिक्षा पर जोर

सरकार अब केवल किताबों तक सीमित शिक्षा के बजाय प्रयोग आधारित पढ़ाई को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए साइंस लैब, लाइब्रेरी और अन्य आधुनिक सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों से परिचित कराने के लिए उन्हें फिनलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

CM मान ने कहा कि पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से सुधार किया है। उनके मुताबिक राज्य अब शिक्षा व्यवस्था में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। इसके साथ ही सरकार सड़क निर्माण, नहरों के विस्तार, आम आदमी क्लीनिक और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने पर भी काम कर रही है।

यह भी पढ़ें : NEET-UG 2026 छात्रों के लिए आया बड़ा अपडेट, 4 अगस्त से शुरू होगी काउंसलिंग…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments