HomeBreaking Newsइन महिलाओं के लिए खुल गया खजाना! दिल्ली लक्ष्मी योजना में भरे...

इन महिलाओं के लिए खुल गया खजाना! दिल्ली लक्ष्मी योजना में भरे गए 60000 फॉर्म, जानिए क्या है आवेदन का तरीका?

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना को महिलाओं का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च होने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन कर रही हैं। सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 59,144 ऑनलाइन आवेदन मिल चुके हैं, जबकि 3,158 महिलाओं का पंजीकरण और दस्तावेज सत्यापन पूरा कर उन्हें पात्र माना जा चुका है।

योजना में हर महीने मिलेगी आर्थिक सहायता

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें 1,500 रुपये महिला के नाम से खोले गए आरडी (Recurring Deposit) खाते में जमा किए जाएंगे, जबकि 1,000 रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

ऑनलाइन के साथ कैंप में भी हो रहा पंजीकरण

योजना के लिए महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लगाए जा रहे विशेष कैंपों में भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। इन कैंपों में पात्रता की जांच के बाद जरुरी दस्तावेज अपलोड किए जाते हैं। एक आवेदन पूरा करने में लगभग 25 से 30 मिनट का समय लगता है।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ ऐसे परिवार की 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की सबसे बड़ी महिला को मिलेगा, जिसकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो। लाभार्थी, उसके पति या उसके माता-पिता में से कोई कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का निवासी होना चाहिए। वहीं तीन से ज्यादा बच्चों वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

योजना के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर, निवास प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र जमा करना जरुरी है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही पात्रता तय की जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Apply विकल्प चुनें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉग इन करके पात्रता सत्यापन से जुड़े सवालों के जवाब दें। फिर नाम, पता और परिवार से जुड़ी सभी जानकारी भरें। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए बैंक खाते का विवरण दर्ज करें और निर्धारित प्रारूप में सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अंत में आवेदन का प्रीव्यू देखकर जानकारी की पुष्टि करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन जमा होने के बाद मिलने वाली एक्नॉलेजमेंट रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

आवेदन के बाद ऐसे होगा सत्यापन

फॉर्म जमा होने के बाद सरकार आवेदक की पात्रता और अपलोड किए गए दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। आवेदक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से पोर्टल पर लॉग इन कर Application Status भी ट्रैक कर सकते हैं।

Read More:

पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों पर बड़ा एक्शन, प्रदेश में 586 जगहों पर छापेमारी कर 350 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments