HomeBreaking Newsलुधियाना में कारोबारी फर्म से 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो आरोपियों...

लुधियाना में कारोबारी फर्म से 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो आरोपियों पर केस दर्ज

लुधियाना में एक कारोबारी फर्म से करीब 97 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्म के एक कर्मचारी और उसकी सहयोगी ने मिलकर ग्राहकों से नकद भुगतान लेने के बावजूद वह रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं कराई। मामले की जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तैयार किए गए फर्जी रिकॉर्ड

शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह, निवासी बसंत एवेन्यू, दुगरी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से फर्म को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया। शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपी फर्म के विभिन्न शोरूम और कोचर मार्केट स्थित आउटलेट पर ग्राहकों को सामान बेचते थे। जब ग्राहक नकद भुगतान करते थे, तो वह रकम कंपनी में जमा कराने के बजाय अपने पास रख ली जाती थी। आरोप है कि रिकॉर्ड में भुगतान को क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन के रूप में दर्ज किया जाता था। इसके लिए फर्जी कार्ड स्वाइप स्लिप तैयार की गईं और दैनिक बिक्री से जुड़ी एक्सेल रिपोर्ट में भी हेरफेर कर नकली विवरण दर्ज किए गए, ताकि गबन का पता न चल सके।

पुलिस कर रही वित्तीय रिकॉर्ड

पुलिस जांच में दोनों आरोपियों के बीच मिलीभगत की बात सामने आई है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने भूपिंदर कुमार, निवासी कोलड़ी, टिहरी (हिमाचल प्रदेश) और गगनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस का कहना है कि मामले में बैंक लेन-देन, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More

तमिलनाडु को बड़ी राहत! कर्नाटक से छोड़ा गया 12,000 क्यूसेक काबिनी का जल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments