HomeBreaking Newsअयोध्या मेडिकल कॉलेज में छात्र के पास बम बनाने वाली पर्ची, जांच...

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में छात्र के पास बम बनाने वाली पर्ची, जांच में जुटीं खुफिया एजेंसियां

अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब पैरामेडिकल प्रथम वर्ष के एक छात्र के पास से एक संदिग्ध पर्ची बरामद हुई। पर्ची में विस्फोटक तैयार करने से जुड़ी जानकारी लिखी होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही अयोध्या कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों को भी जांच में शामिल किया गया है।

लैब ड्यूटी के दौरान मिली संदिग्ध पर्ची

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर निवासी एक छात्र मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल प्रथम वर्ष का छात्र है। शुक्रवार रात उसकी लैब में ड्यूटी के दौरान उसके पास से एक पर्ची मिली। पुलिस के मुताबिक, पर्ची में विस्फोटक तैयार करने से संबंधित विवरण, उसका आकार और प्रभाव जैसी बातें लिखी हुई थीं। यह जानकारी सामने आते ही कॉलेज प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बरामद पर्ची की भी जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह किस लक्ष्य से रखी गई थी और उसका किसी संदिग्ध गतिविधि से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

Read More

Flipkart ने 1 अगस्त से प्लस मेंबर्स के लिए पेश किया फ्री Netflix मोबाइल प्लान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments