HomeBreaking NewsJio ने लॉन्च किया नया धांसू प्रोडक्ट, बिना सिम के ट्रैक कर...

Jio ने लॉन्च किया नया धांसू प्रोडक्ट, बिना सिम के ट्रैक कर सकेंगे बैग

रिलायंस जियो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्ट ट्रैकिंग डिवाइस JioTag 2 लॉन्च कर दिया है। यह एक कॉम्पैक्ट ट्रैकर है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने बैग, वॉलेट, चाबी, लगेज और अन्य जरूरी सामान का लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड या किसी रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी इससे पहले साल 2023 में JioTag का पहला वर्जन लॉन्च कर चुकी है।

Apple और Google दोनों के साथ करता है काम

JioTag 2 को मल्टी-प्लेटफॉर्म ट्रैकिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह Apple Find My और Google Find Hub दोनों नेटवर्क के साथ काम करता है, जिससे अलग-अलग मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

डिवाइस में 120dB का इनबिल्ट लाउड बजर दिया गया है। यदि कोई सामान आसपास रखा हो और दिखाई न दे रहा हो, तो ऐप के जरिए साउंड प्ले करने पर JioTag 2 तेज आवाज निकालता है, जिससे उसे ढूंढना आसान हो जाता है। इसके अलावा इसमें Bluetooth Low Energy (BLE) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो कम बिजली की खपत के साथ बेहतर बैटरी बैकअप देती है।

1,249 रुपये कीमत

JioTag 2 में कम्युनिटी-बेस्ड लोकेशन नेटवर्क का भी सपोर्ट मिलता है। यदि ट्रैकर सामान्य ब्लूटूथ रेंज से बाहर चला जाता है, तो यह नेटवर्क के जरिए उसकी लोकेशन अपडेट करने में मदद करता है। डिवाइस को चलाने के लिए किसी सिम कार्ड की जरूरत नहीं होती, क्योंकि यह पूरी तरह बीकनिंग प्रोटोकॉल पर आधारित है। इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित बनाती है। कंपनी के अनुसार, इसमें लगी रिप्लेसेबल बैटरी एक बार बदलने पर करीब एक साल तक चल सकती है और बैटरी रिटेल बॉक्स में ही उपलब्ध कराई जाती है।

JioTag 2 की कीमत 1,249 रुपये रखी गई है। यह ब्लैक, ग्रीन और रेड रंगों में उपलब्ध है और फिलहाल Amazon India पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है।

Read More

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह जारी, पटियाला बैठक में राजा वडिंग के भाषण के दौरान लगे चरणजीत सिंह चन्नी के नारे

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments