PM Modi Instagram Live Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आए और Gen-Z को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। रात करीब 11 बजे हुए इस लाइव संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं।’
मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं- PM मोदी
लाइव संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘फ्रेंड्स, आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं। जंतर मंतर पर जो कुछ भी हुआ देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी भद्दी गालियां बोलीं, किसी भी सभ्य समाज को शोभा ना दे, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया, मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं।’
बचपन में गलतियां होती हैं- PM मोदी
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘न जाने कितना भद्दा स्वरूप था। लेकिन, मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है। इसलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है उसको भली भांति समझ सकता हूं। एक कल्चरल शॉक है की हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं?’ उन्होंने आगे कहा कि ऐसे मामलों में समाज को बच्चों को सही दिशा दिखाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
Abuses never solve anything.
Let’s guide the misguided.
Let’s work together.
Let’s work for Bharat. pic.twitter.com/yAePG60KYL
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
उन्हें राह दिखाना हमारा काम है- PM मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘समय है इन बच्चों को गले लगा कर के राह दिखाने काम, ये गुमराह बच्चे है उनको राह दिखाना हमारा काम है। उनको सजा देना अदालतों के चक्कर कटवाना समाज में उनको प्रताड़ित करना इससे हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं। समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करें, क्योंकि, मेरे मन में एक ही भाव है कभी कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है खून निकल आता है लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं है क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है।’
ये बच्चे भी हमारे है- PM मोदी
प्रधानमंत्री ने युवाओं से सकारात्मक संदेश देते हुए कहा, ‘ये बच्चे भी हमारे है, उन्हें राह दिखाना हमारा काम है, गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है लेकिन कठिन कामों को करना है। इसलिए आओ मैं इन बच्चों को कहता हूं कि बच्चों आओ हम देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़े. कुछ नया सीखें। गलतियों से भी सीखें। अपने सपनों को लेकर के चल पड़ें। देश बहुत आगे बढ़ रहा है, आगे बढ़ने वाला है और आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो। यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूं। आओ हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाए। बहुत बहुत धन्यवाद दोस्तों। बस आओ गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो।’
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा बयान
प्रधानमंत्री के इस वीडियो संदेश को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल हुई अभद्र भाषा से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी मामले में 25 वर्षीय रुचिका के खिलाफ नोएडा में जीरो FIR दर्ज की गई थी। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है।
Read More:

